UIIC AO Recruitment 2026: यूआईआईसी एओ भर्ती के लिए uiic.co.in पर जल्द करें अप्लाई, अंतिम तिथि 1 अक्टूबर
Abhay Pratap Singh | September 29, 2026 | 07:50 AM IST | 2 mins read
यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 82,485 रुपये प्रतिमाह मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें नियमानुसार लागू अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) की ओर से प्रशासनिक अधिकारी (स्केल 1) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर अंतिम तिथि 1 अक्टूबर, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।
यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 225 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एओ जर्नलिस्ट के 200 पद और एओ हिंदी ऑफिसर के 25 पद शामिल हैं। यूआईआईसी एओ एप्लीकेशन फीस 2026 के रूप में एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 250 रुपये और अन्य कैटेगरी के कैंडिडेट को 1000 रुपये देना होगा।
UIIC Administrative Officer Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- जर्नलिस्ट पद के लिए - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री इंजीनियरिंग/ आर्ट्स/ साइंस/ कॉमर्स/ एग्रीकल्चर/ डेटा साइंस आदि में कम से कम 60% अंकों(SC/ST/PwBD के लिए 55%) में होनी चाहिए।
- हिंदी ऑफिसर के लिए - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री न्यूनतम 60% अंकों (SC/ST/PwBD कैटेगरी के लिए 55%) में हों। साथ ही, डिग्री लेवल पर अंग्रेजी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के तौर पर या परीक्षा के माध्यम के तौर पर रही हो।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 जून 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। यूआईआईसी एओ 2026 एप्लीकेशन लिंक 8 सितंबर से सक्रिय है।
यूआईआईसी एओ सिलेक्शन प्रोसेस में टियर-1, टियर-2 और इंटरव्यू चरण शामिल है। ऑनलाइन प्रीलिम्स एग्जाम 22 अक्टूबर को और ऑनलाइन मेन एग्जाम 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट का मूल वेतन 82,485 प्रति माह होगा और उन्हें लागू भत्तों का लाभ भी मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
UIIC Administrative Officer Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूआईआईसी एओ ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- आवेदन लिंक https://ibpsreg.ibps.in/uiicljul26/ पर जाएं।
- आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई