Abhay Pratap Singh | September 28, 2026 | 10:46 PM IST | 1 min read
बीएसईबी डीएलएड फेस टू फेस कोर्स एग्जाम 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) का परिणाम प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष पाठ्यक्रम 2026 के लिए जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट deledresult.biharboardonline.org पर जाकर 28 सितंबर से बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल कोड और रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार डीएलएड परीक्षा 2026 प्रथम और बिहार डीएलएड परीक्षा 2026 द्वितीय वर्ष का परिणाम बीएसईबी अध्यक्ष त्यागराजन एसएम ने घोषित किया है।
नोटिस के अनुसार, “डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित संस्थानों के प्राचार्य/ प्राचार्या एवं संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि दो वर्षीय डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2025-27 (प्रथम वर्ष) तथा सत्र 2024-26 (द्वितीय वर्ष) की परीक्षा वर्ष, 2026 का परीक्षाफल 28 सितंबर, 2026 को जारी कर दिया गया है।”
बिहार बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना स्कोर चेक करते समय ऑफिशियल बीएसईबी रिजल्ट पोर्टल का इस्तेमाल करें और रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी समिति की वेबसाइट https://deledresult.biharboardonline.org/ पर विजिट कर सकते हैं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बीएसईबी डीएलएड फेस टू फेस कोर्स एग्जाम 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने पहले ही संभावित डेट की पुष्टि की। उम्मीदवार पोर्टल पर राजस्थान एलडीसी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
Santosh Kumar