Trusted Source Image

UPESSC Principal Answer Key 2026: यूपीईएसएससी प्रिंसिपल प्रोविजनल आंसर की जारी, 2 अक्टूबर तक दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | September 26, 2026 | 03:45 PM IST | 2 mins read

यूपीईएसएससी प्रिंसिपल आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

यूपीईएसएससी प्राचार्य लिखित परीक्षा 24 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीईएसएससी प्राचार्य लिखित परीक्षा 24 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज प्राचार्य चयन परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक ववेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर 26 सितंबर से यूपीईएसएससी प्रिंसिपल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीईएसएससी प्राचार्य प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पर 2 अक्टूबर (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया गया है। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।

नोटिस में कहा गया कि, “मास्टर सेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से या डाक/ प्रत्यावेदन द्वारा उत्तर कुंजी के संबंध में दी गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्ति दर्ज करने का दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर पर अपलोड कर दिया गया है।”

Also readBTSC FEO Recruitment 2026: बिहार में मत्स्य प्रसार अधिकारी के 231 पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन

विज्ञापन संख्या-02/2026 के तहत यूपीईएसएसएससी प्रिंसिपल भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा 24 सितंबर को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम तैयार व जारी किया जाएगा।

लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से एडेड डिग्री कॉलेज में प्राचार्य के कुल 111 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित कैंडिडेट को 1,44,200 से 2,18,200 रुपये वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस जांच सकते हैं।

UPESSC Principal Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों की मदद से प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनललोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक www.upessc.net/UPESSCPrincipalQC/Login.aspx पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
  • उत्तर कुंजी का मास्टर सेट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications