यूआईडीएआई ने छह माह के भीतर 1,00,000 से अधिक स्कूलों के 1.2 करोड़ बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया पूरा
Press Trust of India | March 3, 2026 | 06:43 PM IST | 1 min read
यूआईडीएआई ने कहा कि यह कदम बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति लाभ, तथा प्रतियोगी और विश्वविद्यालय परीक्षाओं में पंजीकरण के दौरान पहचान सत्यापन में मददगार होगा।
नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने छह महीने के भीतर देशभर के 1,00,000 से अधिक स्कूलों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट का अभियान पूरा कर लिया है। इस अभियान से करीब 1.2 करोड़ स्कूली बच्चे लाभांवित हुए हैं।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस अभियान के तहत 7 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार में फिंगरप्रिंट एवं आंखों की पुतलियों के स्कैन को अद्यतन करने की सुविधा अक्टूबर, 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए मुफ्त रखी गई है।
अभियान के दौरान स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित किए गए, जिससे बच्चों को अपने स्कूल परिसर में ही आधार संबंधी बायोमेट्रिक डेटा को अद्यतन कराने की सुविधा मिली। प्राधिकरण ने बताया कि अब तक 1,03,000 से अधिक स्कूलों में यह प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
इसके अलावा, बच्चे देशभर के किसी भी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी अपने बायोमेट्रिक को अद्यतन करा सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत बच्चों के फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतलियों के डेटा को पांच वर्ष और फिर 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर अपडेट कराना अनिवार्य होता है।
इसकी वजह यह है कि 5 वर्ष से कम उम्र में ये बायोमेट्रिक संकेतक पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं। यूआईडीएआई ने कहा कि यह कदम बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति लाभ, तथा प्रतियोगी और विश्वविद्यालय परीक्षाओं में पंजीकरण के दौरान पहचान सत्यापन में मददगार होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल