UGC NET June 2026 Registration: यूजीसी नेट जून पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 मई तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 20, 2026 | 06:34 PM IST | 2 mins read
UGC NET Last Date Extended: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अब 23 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 20 मई थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, एनटीए को उम्मीदवारों से यूजीसी नेट जून 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन और करेक्शन विंडो की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया।
UGC NET June 2026 Registration Last Date: संशोधित शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन पत्र के संबंध में संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | पुरानी तिथियां | नई तिथियां |
|---|---|---|
| आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि |
20 मई, 2026
(रात 11:50 बजे) |
23 मई, 2026
(सुबह 10:00 बजे) |
|
एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तिथि (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के जरिए)
|
20 मई, 2026
(रात 11:50 बजे) |
23 मई, 2026
(रात 11:50 बजे) |
|
ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरणों में सुधार
|
22 मई से 24 मई, 2026 तक (रात 11:50 बजे तक) |
25 मई से 27 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
UGC NET June 2026 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/ संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों में मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्ति/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (PwBD)/ थर्ड जेंडर कैंडिडेट को शैक्षणिक मानदंड में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
जेआरएफ के लिए जिस महीने में परीक्षा संपन्न होती है, उसके पहले दिन (01.06.2026) तक आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
UGC NET June 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करते हुए उम्मीदवार जल्द से जल्द यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम - एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]CSBC Prohibition Constable Exam 2026: बिहार पुलिस मद्यनिषेध कांस्टेबल परीक्षा शेड्यूल जारी, तिथियां जांचें
नोटिस में कहा गया कि, किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। बिहार पुलिस निषेध कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 4,236 पदों को भरा जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा