UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर अधिसूचना कब होगी जारी? आवेदन लिंक और पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | November 7, 2024 | 10:47 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के पास 55% (रिजर्व कैटेगरी के लिए 50 प्रतिशत) अंकों के साथ पीजी की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जल्द ही दिसंबर 2024 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग – राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) की अधिसूचना जारी करेगी। आधिकारिक घोषणा के बाद इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 नोटिफिकेशन देख सकेंगे।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
UGC NET December 2024 Application Form -
यूजीसी नेट 2024 दिसंबर अधिसूचना जारी होने के साथ ही एनटीए द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर अधिसूचना में विस्तृत परीक्षा विवरण शामिल होगा, जिसमें पात्रता मानदंड, मुख्य तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, प्रवेश पत्र पर निर्देश, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और विषय सूची सहित अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होगी।
UGC NET Paper 1 -
एनटीए नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,150 रुपये और ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 325 रुपये है। नेट रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करना होगा।
Also read UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर शेड्यूल ugcnet.nta.ac.in पर होगा जारी, संभावित तिथि जानें
UGC NET Syllabus -
यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पोस्ट ग्रेजुएट (PG) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, पीजी अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। 4 वर्षीय बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र यूजीसी नेट 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
NET JRF Exam Date 2024 -
यूजीसी नियम के अनुसार, दोनों पेपरों में उपस्थित होने वाले और दोनों पेपरों में कुल मिलाकर न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में से 6% को नेट उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु पात्रता के लिए परीक्षा आयोजित करता है।
UGC NET December 2024 Application Form Last Date -
यूजीसी नेट का आयोजन प्रत्येक साल 2 सत्रों में किया जाता है। पहला सत्र जून महीने में और दूसरा सत्र दिसंबर माह में आयोजित होता है। इससे पहले, यूजीसी नेट जून 2024 री-एग्जाम 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा