UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द, ugcnet.nta.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | December 18, 2024 | 07:43 PM IST | 2 mins read
शेड्यूल के अनुसार, एनटीए यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा 1 से 19 जनवरी तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकती है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इस लेख में यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा से संबंधित जानकारी दी गई है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। शेड्यूल के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा 2024 1 से 19 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने 19 नवंबर को यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया था। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 के लिए 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते थे। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 13-14 दिसंबर को खुली थी।
NTA UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कब?
एनटीए यूजीसी नेट सिटी स्लिप अपलोड करके उम्मीदवारों को सूचित करेगा कि उन्हें परीक्षा केंद्र कहां आवंटित किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड परीक्षा सिटी स्लिप से अलग है।
पिछले रुझानों के अनुसार, एनटीए आमतौर पर परीक्षा से कुछ दिन पहले यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी करता है। इस बार भी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से कुछ दिन पहले पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
Also read CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर अधिसूचना जारी, रजिस्ट्रेशन csirnet.nta.ac.in पर शुरू
UGC NET 2024 City Intimation Slip: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से UGC NET 2024 City Intimation Slip जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET 2024 City Slip Link पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- UGC NET 2024 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 85 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में होगी। एनटीए इस बार 2 अतिरिक्त विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी