UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप 10 जनवरी के एग्जाम के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी
Santosh Kumar | January 7, 2025 | 06:53 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 10 जनवरी को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप जारी कर दी है। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एनटीए ने परीक्षा के लिए यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 भी जारी की है।
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 3 से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 85 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में होगी।
UGC NET Admit Card 2024: परीक्षा का समय
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य दस्तावेज है। यूजीसी नेट हॉल टिकट 2024 के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी जैसे मूल पहचान प्रमाण ले जाना आवश्यक है।
एनटीए इस बार 2 अतिरिक्त विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। एनटीए यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
Also read UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 9 जनवरी की परीक्षा के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी
UGC NET Admit Card Download Link: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
जारी नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड/जांच करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई