UBI SO Admit Card 2024: यूबीआई एसओ एडमिट कार्ड unionbankofindia.co.in जारी, 17 मार्च तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | March 10, 2024 | 02:28 PM IST | 1 min read
यूबीआई एसओ भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूबीआई एसओ एडमिट कार्ड 2024 ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
यूबीआई एसओ परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट 17 मार्च तक अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कुल 606 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यूबीआई एसओ भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की वरिष्ठ प्रबंधक (जोखिम) - ग्रेड 3, प्रबंधक (जोखिम) - ग्रेड 2, प्रबंधक (क्रेडिट) - ग्रेड 2, प्रबंधक (तकनीकी अधिकारी) - ग्रेड 2 और वरिष्ठ प्रबंधक (चार्टर्ड अकाउंटेंट) – ग्रेड 3 पद पर नियुक्ति की जाएगी।
यूबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। बैंक ने उम्मीदवारों के लिए एक सूचना पुस्तिका भी जारी की है, जिसमें पोस्ट-वार परीक्षा पैटर्न, नमूना प्रश्नों सहित अन्य विस्तृत जानकारी शामिल है।
UBI SO Admit Cards 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूबीआई की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट अनुभाग लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर ‘Download UBI SO Call Letter 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]IIHMR Admissions 2024: आईआईएचएमआर दिल्ली पीजीडीएम प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया iihmrdelhi.edu.in पर शुरू
आईआईएचएमआर पीजीडीएम प्रवेश 2024 के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र आईआईएचएमआर, प्लॉट नंबर 3, सेक्टर 18ए, द्वारका, चरण-2, नई दिल्ली - 110075 दिए गए पते से प्राप्त कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें