UP News: मेरठ में फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS में दाखिला, डॉक्टर बनने के लिए 20 छात्र बने बौद्ध
Santosh Kumar | September 14, 2024 | 04:33 PM IST | 2 mins read
मेरठ में पहले चरण की काउंसलिंग के दौरान अल्पसंख्यक कोटे की 22 सीटों में से 20 सीटों पर छात्रों ने फर्जी बौद्ध प्रमाण पत्र से दाखिला लिया।
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में बड़ा खबर सामने आई है। यहां 20 छात्रों ने बौद्ध धर्म के फर्जी प्रमाण पत्र जमा करके अल्पसंख्यक कोटे के तहत एमबीबीएस में प्रवेश लिया है। मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर के सभी अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
दरअसल, यूपी के अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में अल्पसंख्यक कोटे के तहत सीटें आरक्षित हैं। मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में पहले चरण की काउंसलिंग के दौरान अल्पसंख्यक कोटे की 22 सीटें थीं। इनमें से 20 सीटों पर छात्रों ने बौद्ध धर्म के फर्जी प्रमाण पत्र जमा करके एडमिशन लिया।
चिकित्सा शिक्षा विभाग को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने जांच के आदेश दे दिए। मेरठ के इस मामले के बाद प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग में हुए दाखिलों की जांच शुरू कर दी गई है।
Also read मदरसों में व्यापक शिक्षा की कमी, गैर-मुस्लिमों को इस्लामी तालीम, NCPCR का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक किंजल सिंह का कहना है कि जांच के बाद जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाएंगे, उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
यह मामला एक बार फिर शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता को उजागर करता है। बता दें कि हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों (गोंडा, कौशांबी, चंदौली, लखीमपुर खीरी और औरैया) में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने को मंजूरी दी है।
इसके अलावा, कानपुर देहात और ललितपुर के मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है, जिससे 600 नई एमबीबीएस सीटें सृजित हुई हैं। अब शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राज्य में कुल 11,200 एमबीबीएस सीटें हैं, जिनमें से 5,150 सरकारी और 6,050 निजी कॉलेजों में हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच