MPESB Group 3 Admit Card 2024: एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 19 सितंबर को एग्जाम

एमपीईएसबी ग्रुप 3 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

परीक्षा केंद्र के नियम और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश एमपीईएसबी ग्रुप 3 एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)परीक्षा केंद्र के नियम और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश एमपीईएसबी ग्रुप 3 एडमिट कार्ड पर दिए गए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Santosh Kumar | September 14, 2024 | 03:45 PM IST

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ग्रुप 3 के सब इंजीनियर, टेक्नीशियन सहित 283 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती 2024 की परीक्षा 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

एमपीईएसबी ग्रुप 3 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एमपीईएसबी ग्रुप 3 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

Background wave

एमपीईएसबी ग्रुप 3 एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची जैसे विवरण होंगे।

MPESB Group 3 Admit Card 2024: परीक्षा समय

इसके अलावा एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र के नियम और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए हैं, जिनका उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान पालन करना जरूरी होगा। एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक चली थी।

एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। ग्रुप 3 सब इंजीनियर भर्ती 2024 में चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और लाभ के साथ 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा।

Also readMP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 17 सितंबर

MPESB Group 3 Admit Card Link: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपीईएसबी ग्रुप 3 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'हिंदी' कॉलम चुनें।
  • अब सबसे ऊपर एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
  • एमपीईएसबी ग्रुप 3 एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवासीय विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड चेक करें।
  • सभी विवरण चेक करने के बाद उसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications