Santosh Kumar | September 13, 2024 | 05:09 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को विकल्प भरने के लिए पंजीकरण के दौरान प्राप्त नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग (डीएमई) ने आज, 13 सितंबर को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने राउंड 2 के लिए मेरिट सूची 12 सितंबर को जारी की थी। जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट सूची में हैं, वे 17 सितंबर तक अपनी प्राथमिकताएं भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं।
एमपी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 2 की चॉइस फिलिंग को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को विकल्प भरने के लिए पंजीकरण के दौरान प्राप्त नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2,488 एमबीबीएस सीटें राज्य नीट काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शिक्षा निदेशालय (डीएमई) 20 सितंबर को राउंड 2 के लिए नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा।
दूसरे चरण में एसटी अभ्यर्थियों को चॉइस फिलिंग से पहले कोई अग्रिम राशि नहीं देनी होगी, लेकिन चॉइस लॉकिंग के समय उन्हें 100 रुपये पोर्टल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। अगर किसी ने पहले चरण में अपग्रेडेशन का विकल्प चुना था लेकिन दूसरे चरण में चॉइस नहीं भरी, तो उनका पहले चरण का प्रवेश बना रहेगा और वे आगे के चरणों में भाग नहीं ले सकेंगे।
प्रथम चरण की काउंसलिंग में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन के बाद नए कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए पूर्व में प्रवेशित कॉलेज में जमा किए गए दस्तावेजों की रसीद और दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा करनी होगी। साथ ही नए कॉलेज का प्रवेश शुल्क भी जमा करना होगा। पोर्टल पर जमा की गई राशि अधिक होने पर काउंसलिंग समाप्त होने के बाद अतिरिक्त राशि वापस कर दी जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपी नीट यूजी 2024 राउंड 2 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे-