Student Suicide News: उत्तर प्रदेश में 21 वर्षीय स्नातक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Press Trust of India | October 14, 2025 | 03:31 PM IST | 1 min read
मृतक के परिजन ने बताया कि अंकित मेधावी छात्र था और उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे जिले में टॉप करने का इरादा किया था लेकिन इसमें सफल नहीं होने पर वह गुमसुम रहने लगा था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित मौदहा क्षेत्र में एक छात्र ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने 14 अक्टूबर को बताया कि मौदहा क्षेत्र के मराठीपुरा निवासी, स्नातक के 21 वर्षीय छात्र अंकित ने देर रात अपने कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के चाचा मिलन ने बताया कि अंकित मेधावी छात्र था और उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे जिले में टॉप करने का इरादा किया था लेकिन इसमें सफल नहीं होने पर वह गुमसुम रहने लगा था।
उन्होंने बताया कि सोमवार (13 अक्टूबर, 2025) की शाम को अंकित खाना खाने के बाद छत पर टहल रहा था। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर परिवार के लोगों ने ऊपर जाकर देखा तो वह कमरे में साड़ी से बनाए गए फांसी के फंदे से लटक रहा था।
अंकित को पास के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौदहा कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल