SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 108 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 2.40 लाख मिलेगी सैलरी
Abhay Pratap Singh | April 7, 2024 | 06:54 PM IST | 2 mins read
एसएआईएल भर्ती 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएआईएल) की ओर से कंसल्टेंट, मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, सर्वेयर और माइनिंग फोरमैन सहित 108 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2024 से शुरू की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। एसएआईएल भर्ती 2024 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई निर्धारित की गई है। एसएआईएल द्वारा ग्रेड ई-1, ई-2, ई-3, ई-4, एस-1 और एस-3 के अंतर्गत निम्न पद भरे जाएंगे।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 28 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। पद के अनुसार आवेदकों से शैक्षिक योग्यता आईटीआई, डिप्लोमा, बीई/ बीटेक, एमसीएच/ डीएम/ डीएनबी, एमबीबीएस मांगी गई है।
उम्मीदवारों का चयन सीबीटी, इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सेल भर्ती 2024 के लिए अलग-अलग पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा, कार्य अनुभव और एजुकेशन क्वालिफिकेशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
Also read ISRO URSC Admit Card 2024: इसरो यूआरएससी एडमिट कार्ड isro.gov.in पर जारी, परीक्षा 18 अप्रैल
एग्जिक्यूटिव पोस्ट (ई-1 से ई-4) के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 700 रुपये व रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, ग्रेड एस-3 के लिए अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 500 रुपये व रिजर्व कैंडिडेट को 150 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा ग्रेड एस-1 पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये और आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। इन रिक्तियों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25,070 रुपये से लेकर 2,40,000 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
Steel Authority Of India Limited Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से 16 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट sail.co.in पर जाएं।
- इसके बाद करियर लिंक पर क्लिक करें।
- अब, Current Job Openings में अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन से पहले कैंडिडेट रजिस्टर करें।
- फिर लॉगिन की सहायता से आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा