Santosh Kumar | April 6, 2024 | 12:20 PM IST | 1 min read
इस भर्ती के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 224 रिक्त पदों को भरेगा। योग्य उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा का सामना करना होगा।
नई दिल्ली: इसरो ने तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक, इंजीनियर, वैज्ञानिक सहायक, पुस्तकालय सहायक, तकनीशियन और अन्य पदों की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसरो द्वारा यूआरएससी एग्जाम 18 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
इसरो ने 10 फरवरी 2024 से 1 मार्च 2024 के बीच विभिन्न पदों के लिए आवेदन विंडो खोली थी। इस भर्ती के माध्यम से इसरो 224 रिक्त पदों को भरेगा। स्क्रीनिंग प्रक्रिया उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रदर्शन और अन्य मापदंडों के आधार पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित की जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों को चयन पहले लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को कौशल परीक्षा या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को न्यूनतम 10 उम्मीदवारों के साथ 1:5 के अनुपात में साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से ISRO URSC Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-