Santosh Kumar | April 6, 2024 | 07:27 AM IST | 1 min read
CUET PG 2024 Answer Key 2024 तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की थी। परीक्षा में 4.62 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
CUET PG 2024 Answer Key 2024 तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। बता दें कि सीयूईटी पीजी परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों में 302 और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एनटीए द्वारा जारी उत्तर कुंजी प्रोविजनल है यानी इस पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। एनटीए की ओर से आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की तारीख 5 से 7 अप्रैल रात 11 बजे तक तय की गई है। इसके लिए उम्मीदवार को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
इसके अलावा एनटीए ने अधिसूचना में यह भी कहा है कि प्रसंस्करण शुल्क की प्राप्ति के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। अन्य माध्यम से चुनौतियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया जाएगा। सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET PG 2024 Answer Key जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन 2024 परीक्षा आज यानी 4 अप्रैल से शुरू होगी। उम्मीदवार 8, 9 और 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar