SSC JHT 2023: एसएससी जेएचटी रिक्तियां ssc.gov.in पर घोषित, विकल्प-सह-वरीयता 26 फरवरी तक जमा करें
Abhay Pratap Singh | February 23, 2024 | 08:15 PM IST | 2 mins read
आयोग ने कहा कि PwBD उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे केवल उन्हीं पदों को प्राथमिकता दें, जो उनकी दिव्यांगता के लिए उपयुक्त माने गए हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (जेएचटी), जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2023 के लिए अंतिम रिक्तियां जारी कर दी हैं। इसके अलावा, एसएससी जेएचटी परीक्षा 2023 के पेपर-2 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को 26 फरवरी तक विकल्प-सह-वरीयता जमा करना होगा।
आयोग ने जारी नोटिस में बताया कि, “सभी उम्मीदवार, जो पेपर-2 में उपस्थित हुए हैं, वे अपने संबंधित 'कैंडिडेट लॉगिन' के माध्यम से जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और सीनियर हिंदी अनुवादक परीक्षा 2023 के लिए पद/संगठन के लिए अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करें।”
एसएससी ने आगे कहा कि, “एसएससी की वेबसाइट https://ssc.nic.in पर पद/संगठनों के लिए विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करने के लिए एक टैब सक्रिय किया जाएगा। जो 22 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक सक्रिय रहेगा। उपरोक्त अवधि के दौरान विकल्प-सह-वरीयता भरने में विफल उम्मीदवारों को बाद में मौका नहीं दिया जाएगा।”
आयोग ने कहा कि PwBD उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे केवल उन्हीं पदों को प्राथमिकता दें, जो उनकी दिव्यांगता के लिए उपयुक्त माने गए हैं। पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट की उम्मीदवारी संबंधित उपयोगकर्ता संगठन द्वारा रद्द कर दी जाएगी, यदि उसे किसी ऐसे पद के लिए चुना जाता है जो उसकी दिव्यांगताओं के लिए उपयुक्त नहीं पाया जाता है।
SSC JHT Vacancies 2023: विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरने के चरण
विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- उम्मीदवार लॉगिन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- लॉगिन होने के बाद, उम्मीदवार विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म तक पहुंच सकेंगे।
- उम्मीदवार अपनी पसंद के पदों के लिए दी गई तालिका में वरीयता के घटते क्रम में कोड भरें।
- एक बार विकल्प भर हो जाने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
एसएससी जेएचटी 2023: अंतिम रिक्तियां
| पद | संगठन | एससी | एसटी | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | अनारक्षित | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
जूनियर हिंदी अनुवादक (अधीनस्थ कार्यालय) |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
2 |
1 |
2 |
0 |
0 |
5 |
|
जूनियर हिंदी अनुवादक (अधीनस्थ कार्यालय) |
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी |
1 |
0 |
0 |
1 |
2 |
4 |
|
जूनियर हिंदी अनुवादक (अधीनस्थ कार्यालय) |
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण |
0 |
0 |
1 |
0 |
1 |
2 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी