SSC GD Notification 2025: एसएससी जीडी 2025 अधिसूचना जल्द ssc.gov.in पर होगी जारी, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | August 26, 2024 | 09:04 AM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी 2025 विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करने की संभावित तिथि 27 अगस्त है। परीक्षा जनवरी-फरवरी 2025 में आयोजित होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही CAPFs, NIA, SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स परीक्षा 2025 में राइफलमैन (GD) के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी जीडी 2025 नोटिफिकेशन देख सकेंगे।
एसएससी जीडी के लिए विस्तृत अधिसूचना 27 अगस्त को जारी की जा सकती है। एसएससी जीडी के लिए आवेदन करने की संभावित अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2024 है। एसएससी जीडी 2024 परीक्षा जनवरी-फरवरी 2025 में आयोजित होगी। एसएससी जीडी विस्तृत अधिसूचना में रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड और अन्य जानकारी का उल्लेख होगा।
एसएससी जीडी अधिसूचना 2025 की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार पिछले वर्ष की अधिसूचना में उल्लिखित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क और शैक्षणिक योग्यता की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read SSC GD Constable Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम ssc.gov.in पर जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट
SSC GD 2024: शैक्षिक योग्यता
एसएससी जीडी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। जिन उम्मीदवारों ने कट-ऑफ तिथि तक आवश्यक शैक्षिक योग्यता हासिल नहीं की है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
SSC GD 202: आयु सीमा
रिक्तियों के लिए आवेदन करने हेतु पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु कट-ऑफ तिथि (कट-ऑफ तिथि अधिसूचना में उल्लिखित होगी) के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SSC GD 2024: आवेदन शुल्क
एसएससी जीडी 2024 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया था। इसके अलावा, रिजर्व श्रेणी के आवेदकों जैसे अनुसूचित जाति (एससी)/ अनुसूचित जनजाति (एसटी)/ भूतपूर्व सैनिक (ईएसएम) और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान में छूट का भी प्रावधान था। बता दें कि, आयोग द्वारा जुलाई 2024 में एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम जारी किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार