Abhay Pratap Singh | August 26, 2024 | 08:18 AM IST | 2 mins read
आरएमसी सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजकोट नगर निगम (RMC) ने सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट rmc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 13 सितंबर 2024 है।
राजकोट नगर निगम भर्ती 2024 के माध्यम से सफाई कर्मचारी के कुल 532 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू की गई है। आरएमसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आरएमसी सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता व पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरएमसी भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सफाई कर्मचारियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को राजकोट नगर निगम (एमएमसी) के नियमों के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके अंतिम तिथि या उससे पहले आरएमसी सफाई कर्मचारी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं: