SSC Exam Calendar Revised 2024: एसएससी परीक्षा कैलेंडर आम चुनाव के चलते किया गया संशोधित, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | April 8, 2024 | 05:04 PM IST | 2 mins read
स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई पेपर-1 का आयोजन अब 27 से 29 जून 2024 को किया जाएगा।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज यानी 8 अप्रैल को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चलते संशोधित एसएससी परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। एसएससी भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
शेड्यूल के अनुसार, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन (सीएचएसएल 2024) पेपर-1 का आयोजन 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 जुलाई को किया जाएगा। सीएचएसएल 2024 पेपर-1 एग्जाम सीबीई (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में आयोजित होगी।
दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई पेपर-1 का आयोजन 9, 10 और 13 मई की जगह अब 27, 28 और 29 जून को किया जाएगा। इसके अलावा सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन चरण-XII पेपर-1 सीबीई मोड में 6, 7 और 8 मई की जगह पर अब 24, 25 और 26 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।
एसएससी द्वारा जारी शेड्यूल में बताया गया कि, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) 2024 पेपर-1 परीक्षा 5, 6 और 7 जून को आयोजित की जाएगी। हालाँकि, इससे पहले एसएससी जेई पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 4, 5 और 6 जून 2024 को किया जाना था।
Also read SSC CHSL Notification 2024: एसएससी सीएचएसएल नोटिफिकेशन लेटेस्ट अपडेट, जानें कब तक होगा जारी
स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “19 अप्रैल से 1 जून 2024 तक होने वाले आम चुनाव (लोकसभा इलेक्शन) और 4 जून को मतगणना के कारण आयोग ने निम्नलिखित परीक्षाओं को फिर से निर्धारित तिथियों में आयोजित कराने का निर्णय लिया है।”
आयोग की नोटिस में आगे कहा गया कि 28 दिसंबर 2023 की महत्वपूर्ण सूचना के माध्यम से प्रकाशित कार्यक्रमों में नियमानुसार बदलाव किया गया है। एसएससी ने उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहने की सलाह दी है।
CHSL 2024 Notification:
आयोग जल्द आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर सीएचएसएल अधिसूचना 2024 जारी करेगा। जिसके बाद उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2024 का आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में ही जमा किया जाएगा। SSC CHSL 2024 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 1 मई 2024 निर्धारित की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच