Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | October 14, 2025 | 04:35 PM IST | 2 mins read
आयोग पहली बार संशोधित आवेदन में सुधार करने और उसे पुनः जमा करने के लिए 200 रुपये और दूसरी बार संशोधित आवेदन में सुधार करने और उसे पुनः जमा करने के लिए 500 रुपये का एक समान सुधार शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का कल 15 अक्टूबर 2025 आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र जमाकर सकते हैं।
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 23 से 25 अक्टूबर 2025 तक अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार कर सकेंगे।
Delhi Police Constable Recruitment 2025: आवेदन सुधार शुल्क
आयोग पहली बार संशोधित आवेदन में सुधार करने और उसे पुनः जमा करने के लिए 200 रुपये और दूसरी बार संशोधित आवेदन में सुधार करने और उसे पुनः जमा करने के लिए 500 रुपये का एक समान सुधार शुल्क देना होगा। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा, चाहे उनका लिंग/श्रेणी कुछ भी हो।
ssc constable recruitment 2025: आयु सीमा
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
Delhi Police Constable Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (वरिष्ठ माध्यमिक) उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए। साथ ही भारी वाहन चलाने में सक्षम होना चाहिए।
उम्मीदवारों के पास भारी मोटर वाहनों के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वाहनों के रखरखाव का ज्ञान होना चाहिए।
Delhi Police Constable Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, या रुपे डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 16 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे) तक किया जा सकता है।
एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा या चयन में समायोजित किया जाएगा।
Delhi Police Constable Recruitment 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
|
श्रेणी
|
UR
|
EWS
|
OBC
|
SC
|
ST
|
कुल
|
|---|---|---|---|---|---|---|
|
ओपन
|
316
|
66
|
153
|
72
|
47
|
654
|
|
पूर्व सैनिक (Ex-S)
|
35
|
07
|
17
|
15
|
09
|
83
|
|
कुल
|
351
|
73
|
170
|
87
|
56
|
737
|
Delhi Police Constable Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- अब पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन