SSC GD Constable Result 2025: एसएससी ने कांस्टेबल जीडी परिणाम पर लगाई गई रोक के संबंध में नोटिस किया जारी
Abhay Pratap Singh | February 9, 2026 | 10:33 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 फाइनल रिजल्ट 15 जनवरी को पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया था।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 9 फरवरी को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) और एसएसएफ में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2025 में कांस्टेबल जीडी पद के रोके गए परिणाम के संबंध में नोटिस जारी किया है। आयोग ने ssc.gov.in पर एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया था।
एसएससी ने जारी आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “उम्मीदवारों के हित में यह सूचित किया जाता है कि ऐसे सभी रोके गए उम्मीदवारों के फाइनल नतीजे आगे की जरूरी कार्रवाई के लिए नोडल फोर्स (यानी CRPF) को एक सीलबंद लिफाफे में दे दिए गए हैं।”
सूचना में आगे कहा गया कि, “नोडल फोर्स के तौर पर सीआरपीएफ (CRPF) जरूरत के हिसाब से संबंधित एजेंसियों से वेरिफिकेशन आदि के लिए आगे की प्रक्रिया पूरी करेगी और उसके बाद ऐसे उम्मीदवारों का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस की जांच कर सकते हैं।
आयोग ने बताया कि, उम्मीदवार 15 जनवरी को 2026 को कमीशन की वेबसाइट (यानी https://ssc.gov.in/) पर अपलोड किए गए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही परीक्षा, 2025 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा के राइट-अप देख सकते हैं।
SSC GD Constable Final Result 2025: अंतिम परिणाम
एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया था, जिसमें बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स, एनसीबी और एसएसएफ के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल थे। परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 तक सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न फोर्सेज में कुल 53,690 पदों को भरा जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]UPSSSC ANM Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर आंसर की पर जल्द दर्ज करें आपत्तियां, जानें अंतिम तिथि
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 5272 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में 0.25 नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी