Abhay Pratap Singh | February 9, 2026 | 09:45 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी एएनएम प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने की प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 12 फरवरी तक आपत्तियां उठा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी एएनएम आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी हेल्थ वर्कर प्रोविजनल उत्तर कुंजी 6 फरवरी को जारी की गई थी और दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी इसी दिन सक्रिय की गई थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि 06-02-2026 को जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर यदि कोई आपत्ति हो तो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्ति संबंधी लिंक https://examqp.com/upssscHealthWorkFv01/ पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी महिला हेल्थ वर्कर 2024 परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 5272 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में 0.25 नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी। ऑनलाइन के अलावा डाक या किसी अन्य माध्यम से आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्रोविजनल उत्तर कुंजी 12 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपए ऑब्जेक्शन फीस ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा। भुगतान प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा हो जाने के बाद दर्ज की गई आपत्तियों में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके कैंडिडेट समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठा सकते हैं: