Trusted Source Image

SSC GD Constable Final Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी

Santosh Kumar | January 15, 2026 | 10:27 PM IST | 2 mins read

एसएससी जीडी भर्ती में बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर, एसएसएफ और एनसीबी जैसी फोर्सेज में पद शामिल हैं।

एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने सीबीई, पीईटी, पीएसटी, डीवी और डीएमई सफलतापूर्वक पास किया। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट में 53,690 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है।

एसएससी जीडी भर्ती में बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर, एसएसएफ और एनसीबी जैसी फोर्सेज में पद शामिल हैं। चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विभिन्न अदालती आदेशों के कारण, 84 उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी आरक्षित कर दी गई हैं। 9 उम्मीदवारों के बारे में सिफारिशें अदालती मामलों के नतीजे पर निर्भर करेंगी। इसके अलावा, 2003 उम्मीदवारों के अंतिम नतीजे रोक दिए गए हैं।

SSC GD Constable Final Result 2025: जीडी कांस्टेबल रिजल्ट विवरण

अपॉइंटमेंट के लिए प्रोविजनली 4,817 महिला कैंडिडेट्स की लिस्ट और 43,296 पुरुष कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई है। सभी कैंडिडेट्स के डिटेल्ड मार्क्स समय आने पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

345 उम्मीदवारों का रिजल्ट प्रोसेस नहीं किया गया है क्योंकि इन उम्मीदवारों को संबंधित रीजनल ऑफिसों ने कमीशन की आगे की परीक्षाओं में बैठने से रोक दिया है। इन सभी उम्मीदवारों की एक पीडीएफ लिस्ट-4 के रूप में अटैच है।

Also readSSC GD Constable Result 2025 (Out) Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।

यदि कोई उम्मीदवार आखिरकार चुन लिया जाता है और फाइनल रिजल्ट घोषित होने के छह महीने के अंदर उसे अलॉट की गई फोर्स से कोई कम्युनिकेशन नहीं मिलता है, तो उसे तुरंत संबंधित फोर्स को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications