SSC CHT Answer Key 2026: एसएससी सीएचटी आंसर-की पेपर 1 के लिए जारी, 24 सितंबर तक कर सकेंगे चैलेंज, जानें फीस

Santosh Kumar | September 22, 2026 | 10:12 AM IST | 2 mins read

उम्मीदवार एसएससी सीएचटी 2026 पेपर-1 प्रोविजनल आंसर की के बारे में 24 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां जमा कर सकते हैं।

एसएससी सीएचटी रिस्पॉन्स शीट भी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर (सीएचटी) 2026 पेपर-1 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड कर दी गई हैं। आयोग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार पोर्टल के होमपेज पर दिए आंसर-की सेक्शन से सीएचटी पेपर-1 उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीएचटी 2026 का पेपर-1 आयोग द्वारा 8 से 13 सितंबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया गया। उम्मीदवार ध्यान दें कि चैलेंज मॉड्यूल में, प्रश्नों और विकल्पों का क्रम परीक्षा के दौरान दिखाए गए क्रम से अलग हो सकता है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि चैलेंज मॉड्यूल में, किसी विशेष शिफ्ट में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए प्रश्नों और उत्तरों का क्रम एक जैसा होगा, जबकि वास्तविक परीक्षा के दौरान, अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए ये क्रम अलग-अलग थे।

SSC CHT Answer Key 2026: आंसर-की ऑबजेक्शन फीस

परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुने गए जवाब चैलेंज मॉड्यूल में सही-सही दिखाए जाएंगे। उम्मीदवार एसएससी सीएचटी पेपर-1 प्रोविजनल आंसर की के बारे में 24 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां जमा कर सकते हैं।

प्रति प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति के लिए ₹50 की फीस लगेगी। आपत्ति फीस को अब ₹100 से घटाकर ₹50 कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, तय डेट के बाद मिली आपत्तियों पर किसी भी हालत में विचार नहीं किया जाएगा।

Also read SSC CGL Exam City Slip 2026: एसएससी सीजीएल टियर-1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, स्क्राइब के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

SSC CHT Answer Key 2026: रिस्पॉन्स शीट व आंसर-की तय समय के लिए

अधिसूचना में कहा गया है कि सेव किया गया प्रश्न पत्र केवल व्यक्तिगत उपयोग और आत्म-विश्लेषण के लिए है। इस आशय का एक अंडरटेकिंग चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल में शामिल किया गया है, जो लॉग इन करने पर उम्मीदवारों को दिखाई देगा।

उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि ऊपर बताई गई समय-सीमा के बाद वे उपलब्ध नहीं होंगी। भविष्य में रिस्पॉन्स शीट या टेंटेटिव आंसर की उपलब्ध कराने के लिए किसी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]