SSC CHSL Tier 1 Exam 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | November 25, 2026 | 12:02 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल टियर-1 सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को उनके परीक्षा शहर, संभावित तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, यानी एसएससी सीएचएसएल 2026 की टियर-1 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर, अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 2,536 अस्थायी पदों को भरा जाएगा।
इसमें एलडीसी, जेएसए और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को उनके परीक्षा शहर, संभावित तारीख और शिफ्ट की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर सकते हैं।
SSC CHSL Exam City Slip 2026: टियर-1 एडमिट कार्ड जल्द
बता दें कि सिटी स्लिप 'एडमिट कार्ड' नहीं है; इसमें केवल शहर का नाम और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे, जो परीक्षा से 2-3 दिन पहले जारी किया जाता है।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ssc.gov.in पर जाना होगा, 'कैंडिडेट लॉग इन' सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा, और कैप्चा भरकर लॉग इन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
SSC CHSL Tier 1 Exam 2026: एग्जाम सिटी स्लिप विवरण जांचें
इसके बाद, वे सीएचएसएल 2026 टियर-1 सिटी इंटिमेशन के लिंक पर क्लिक करके अपनी जानकारी देख सकते हैं, उसे सेव कर सकते हैं या उसका प्रिंट ले सकते हैं। यह स्लिप आमतौर पर परीक्षा से लगभग 7-10 दिन पहले जारी की जाती है।
यदि कोई त्रुटि या समस्या आती है, तो उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक करने के साथ-साथ रिवीजन और मॉक टेस्ट पर भी ध्यान दें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र