SSC CHSL 2024 Correction Window: एसएससी सीएचएसएल करेक्शन विंडो ssc.gov.in पर खुली, कल तक सुधारें प्रविष्टियां
Santosh Kumar | May 10, 2024 | 12:17 PM IST | 2 mins read
अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) सहित आवेदन पत्र में दी गई किसी भी जानकारी में संशोधन करने के लिए स्वतंत्र हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (एसएससी सीएचएसएल 2024) के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे कल यानी 11 मई तक अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों के लिए लोअर डिवीजनल क्लर्क (एलडीसी) / जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए), और डेटा एंट्री ऑपरेटर्स (डीईओ) के लिए सीएचएसएल भर्ती 2024 परीक्षा आयोजित कर रहा है। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 1 से 12 जुलाई के बीच कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित की जाएगी।
SSC CHSL Correction Window: सुधार शुल्क
एसएससी की अधिसूचना के अनुसार, आयोग एक उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र में दो बार सुधार करने की अनुमति देगा। पहली बार आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उन्हें 200 रुपये का भुगतान करना होगा। हालाँकि, यदि वह दूसरी बार आवेदन पत्र में सुधार करना चाहता है, तो उसे 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
सुधार शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग या वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, रूपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है। एक बार भुगतान किया गया सुधार शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) सहित आवेदन पत्र में दी गई किसी भी जानकारी में संशोधन करने के लिए स्वतंत्र हैं। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2024 के माध्यम से 3,712 रिक्तियों को भरने के लिए एसएससी द्वारा 8 अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई थी।
Also read GSEB SSC Results 2024: गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट कल होगा जारी, gseb.org से कर सकेंगे डाउनलोड
SSC CHSL Application Correction: ऐसे करें सुधार
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Login विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें आईडी लॉगिन करें।
- SSC CHSL Application Correction Link दिखेगा उसे खोलें।
- अब प्रविष्टियों में सुधार करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सभी विवरण जांचें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NCHM JEE 2024 Exam Guidelines: एनसीएचएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल, जानें एग्जाम का समय, जरूरी दिशानिर्देश
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एनसीएचएम जेईई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को एनटीए के नियमों का पालन करना होगा। इस लेख में परीक्षा केंद्र पर आवश्यक सभी दिशानिर्देशों के बारे में बताया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी