SSC CGL 2024 Tier 2 Result: एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट ssc.gov.in पर जल्द; 17,727 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | February 13, 2025 | 03:52 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल 2024 टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण 1,86,509 उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए थे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर 2 (CGL 2024 Tier 2) परीक्षा 2024 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल टियर 2 रिजल्ट 2024 की जांच कर सकेंगे।
एसएससी सीजीएल टियर 2 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएससी सीजीएल 2024 टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। एसएससी सीजीएल 2024 टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण 1,86,509 उम्मीदवार टियर 2 में शामिल हुए थे।
SSC CGL भर्ती परीक्षा में टियर-1, टियर-2, टियर-3 और टियर-4 सहित कई चरणों को शामिल किया गया है। टियर-1 सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है, जबकि टियर-2 में विशिष्ट भूमिकाओं के लिए तैयार किए गए तीन पेपर शामिल हैं। एसएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' श्रेणियों में 17,727 पदों को भरेगा।
टियर 2 के लिए अर्हता प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों को पात्रता के आधार पर नौकरी के पदों के लिए वरीयता प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद, दस्तावेज सत्यापन, स्किल टेस्ट/ कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। एसएससी टियर 1, टियर 2 और टियर 3 के संयुक्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा।
एसएससी सीजीएल परीक्षा पास करने के बाद योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति आयकर विभाग में आयकर निरीक्षक, सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर, विदेश मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी, सीमा शुल्क एवं उत्पाद शुल्क विभाग में उत्पाद शुल्क निरीक्षक और सीएजी में लेखा परीक्षक के पदों पर की जाएगी।
SSC CGL 2024 Tier 2 Result Date: कैसे डाउनलोड करें?
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर, “संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (टियर- II) परिणाम, 2024” लिंक पर क्लिक करें। अब एसएससी सीजीएल टियर II परिणाम 2024 पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल