Abhay Pratap Singh | February 13, 2025 | 02:43 PM IST | 1 min read
एएलपी के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर सकता है। आरआरबी की घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी एएलपी परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी 1 में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट ही सीबीटी 2 में शामिल होंगे।
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए एएलपी (सीईएन 01/2024) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा पिछले साल 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर, 2024 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आरआरबी का लक्ष्य पूरे भारत में सहायक लोको पायलट के कुल 18,799 रिक्त पदों को भरना है।
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में 5 चरण यानी सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) को शामिल किया गया है। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। हालांकि, सीबीएटी चरण में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
बोर्ड द्वारा एएलपी अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जल्द ही जारी की जाएगी। आरआरबी एएलपी फाइनल आंसर की उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों के आधार पर तैयार की जाएगी।
सभी श्रेणियों के लिए अपेक्षित कटऑफ नीचे सारणी में दी गई है। कटऑफ का निर्धारण परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा की कठिनाई आदि कारक के आधार पर किया जाता है।
कैटेगरी | मार्क्स |
---|---|
जनरल | 50-54 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 47-52 |
अनुसूचित जाति | 39-43 |
अनुसूचित जनजाति | 35-40 |