SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल के लिए विकल्प सह वरीयता लिंक आज शाम 6 बजे होगी सक्रिय, प्रक्रिया और लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | March 9, 2026 | 11:50 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल 2025 फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले टियर 2 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को विकल्प फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2025 (CGLE-2025) के लिए विकल्प सह वरीयता लिंक आज से आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा। एसएससी सीजीएल टियर 2 में शामिल हुए अभ्यर्थी 9 मार्च को शाम 6:00 बजे से विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले पोस्ट/डिपार्टमेंट के लिए अपना ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस भरकर अंतिम तिथि 12 मार्च, 2026 तक जमा करना होगा। विकल्प-सह-वरीयता को निर्धारित अवधि के दौरान ही संशोधित किया जा सकता है। एसएससी सीजीएल 2025 विकल्प सह वरीयता फॉर्म भरने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि कैंडिडेट निर्धारित अवधि में अपना ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस नहीं चुन पाते हैं, तो उन्हें विकल्प-सह-वरीयता जमा करने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे कैंडिडेट को फाइनल मेरिट लिस्ट/फाइनल सिलेक्शन में शामिल करने पर विचार नहीं किया जाएगा।
आगे कहा गया कि, टियर-2 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीजीएलई 2025 में अंतिम योग्यता सूची/अंतिम चयन में अपनी उम्मीदवारी पर विचार करने के लिए अपना विकल्प-सह-वरीयता चुनना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
एसएससी ने कहा, “पोस्ट/ डिपार्टमेंट के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस जमा करने की सुविधा Tier-2 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए 09.03.2026 (06:00 PM) से 12.03.2026 (06:00 PM) तक एक्टिव रहेगी।” एसएससी सीजीएल टियर 1 में सफल कैंडिडेट ही टियर 2 में शामिल होने के लिए पात्र थे।
आयोग ने कहा है कि सीजीएल परीक्षा के तहत पोस्ट के लिए विकल्प और वरीयता भरने से पहले अभ्यर्थियों को 26.06.2025 और 05.03.2026 को जारी नोटिस ऑफ एग्जामिनेशन और कोरिजेंडम की जांच कर लेनी चाहिए। यदि कोई अभ्यर्थी किसी पद के लिए चयनित होने के बाद आवश्यक शारीरिक या मेडिकल मानकों को पूरा नहीं करता है, तो संबंधित विभाग उम्मीदवारी रद्द कर सकता है।
SSC CGL 2026 Option cum Preference Form: विकल्प सह वरीयता प्रपत्र कैसे भरें
विकल्प सह वरीयता प्रपत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और विकल्प सह वरीयता प्रपत्र भरें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल