Abhay Pratap Singh | March 9, 2026 | 10:36 AM IST | 2 mins read
आरआरबी जेई प्रोविजनल आंसर की 5 मार्च, 2026 को जारी की गई थी, जिसे लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सीईएन संख्या 05/2025 के तहत जेई/ डीएमएस/ सीएमए के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 11 मार्च को बंद कर दी जाएगी। आरआरबी जेई आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 5 मार्च से सक्रिय है।
आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी 1 आंसर की डाउनलोड करने और चुनौती दर्ज कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध लॉगिन विंडो में पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड दर्ज करना होगा। सीबीटी 1 परीक्षा 19-20 फरवरी और 25 फरवरी, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद आरआरबी जेई फाइनल आंसर की 2026 और इसके बाद आरआरबी जेई रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा। आरआरबी जेई सीबीटी 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी सीबीटी 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में लागू बैंक सेवा शुल्क के साथ करना होगा। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के खिलाफ भुगतान किया गया शुल्क उम्मीदवार को भुगतान वाले बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि से पहले ही आपत्तियां दर्ज करा लें, क्योंकि निर्धारित तिथि व समय के बाद किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी अंकन योजना का पालन करते हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की भी गणना कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी जेई आंसर की के विरुद्ध आपत्तियां उठा सकते हैं: