SNAP Admit Card 2025: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2 एडमिट कार्ड 14 दिसंबर की परीक्षा के लिए जारी
Santosh Kumar | December 8, 2025 | 04:53 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को एसएनएपी एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार कार्ड, पासपोर्ट) के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।
Practice with the SNAP sample papers to improve speed, accuracy, and exam strategy. Download now and boost your SNAP preparation.
Try Nowनई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) ने सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (एसएनएपी) 2025 के दूसरे टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 14 दिसंबर, 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। रजिस्टर्ड उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट snaptest.org पर आसानी से अपने एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकते हैं।
SNAP 2026: Preparation Tips | How to Prepare in 2 Months | Official Mock Test
SNAP Prep: Sample Paper | Free Mock Test | Ethics, Morality & Values Notes
New: Career Launcher Race to 99%ile - 10 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एसएनएपी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, एसएनएपी आईडी, एग्जामिनेशन सेंटर, जन्मतिथि, तारीख और समय, सीट नंबर, फोटोग्राफ और कैंडिडेट के सिग्नेचर जैसी डिटेल्स शामिल होंगी।
SNAP Admit Card 2025: एसएनएपी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएनएपी टेस्ट 2 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट snaptest.org पर जाएं।
- होम पेज पर, 'Download Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद एसएनएपी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें।
SNAP Test 2 Admit Card 2025: एग्जाम टाइम, आवश्यक दस्तावेज
एसआईयू द्वारा एसएनएपी 2025 स्लॉट 1 दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक होगा, जबकि स्लॉट 2 शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा। एसएनएपी 2025 एग्जाम देश भर के 79 शहरों में सीबीटी टेस्ट मोड में आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। एसएनएपी 2025 रिजल्ट 9 जनवरी, 2026 को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद काउंसलिंग प्रोसेस होगा। टेस्ट 3 के लिए एसएनएपी 2025 एडमिट कार्ड 15 दिसंबर को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार कार्ड, पासपोर्ट) के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। एग्जाम सेंटर के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्टडी मटीरियल या बैन चीज़ें ले जाने की इजाजत नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा