SPMCIL Recruitment 2024: सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस में जूनियर टेक्नीशियन समेत 96 रिक्तियों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | March 19, 2024 | 02:37 PM IST | 2 mins read
एसपीएमसीआईएल भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट spphyderabad.spmcil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) की ओर से जूनियर टेक्नीशियन व सुपरवाइजर सहित 96 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 15 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भर सकते हैं।
एसपीएमसीआईएल भर्ती 2024 के तहत आधिकारिक वेबसाइट spphyderabad.spmcil.com पर जाकर उम्मीदवार पदानुसार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू कर दी गई है। सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए।
आयु सीमा - शैक्षणिक योग्यता:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदन शुल्क:
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को आवेदन करने के लिए 600 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के आवेदकों को 200 रुपये शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया - वेतन:
सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। पद के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 27,600 रुपये से लेकर 77,160 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
कुल रिक्तियां:
SPMCIL भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए पद के अनुसार रिक्तियां देख सकते हैं:
- सुपरवाइजर (टेक्निकल कंट्रोल): 5 पद
- सुपरवाइजर (प्रिंटिंग): 2 पद
- सुपरवाइजर (OL): 1 पद
- सीनियर ऑफिस असिस्टेंट: 12 पद
- जूनियर टेक्नीशियन (प्रिंटिंग/ कंट्रोल): 68 पद
- जूनियर टेक्नीशियन (फिटर): 3 पद
- जूनियर टेक्नीशियन (वेल्डर): 1 पद
- जूनियर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रुमेंटेशन): 3 पद
- फायरमैन: 1 पद
SPMCIL Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट spphyderabad.spmcil.com पर जाएं।
- यहां पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद भर्ती से संबंधित बॉक्स में अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- फिर Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]BSEB DElEd Exam Schedule: बीएसईबी डीएलएड परीक्षा शेड्यूल घोषित, कल जारी होगा एडमिट कार्ड
बोर्ड ने आधिकारिक एक्स (एक्स ट्विटर) हैंडल पर परीक्षा तिथि की अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बीएसईबी की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 20 मार्च को जारी किए जाएंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’