SEBI Grade A Recruitment 2025: सेबी ग्रेड ए भर्ती पंजीकरण 110 पदों के लिए आज से शुरू, अंतिम तिथि 28 नवंबर
Abhay Pratap Singh | October 30, 2025 | 10:20 AM IST | 2 mins read
सेबी ऑफिसर सेबी ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) 2025 भर्ती चयन प्रक्रिया में सीबीटी-1, सीबीटी-2 और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 30 अक्टूबर से अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) 2025 भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 28 नवंबर तक सेबी ग्रेड ए भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सेबी में कुल 110 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य स्ट्रीम के 56, लीगल स्ट्रीम के 20 और सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम के 22 पद शामिल हैं। इसके अलावा, रिसर्च स्ट्रीम के 4 पद, राजभाषा स्ट्रीम के 3 पद, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) के 2 और इंजीनियरिंग (सिविल) के 3 पद भरे जाएंगे।
अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। सेबी ग्रेड ए भर्ती चयन प्रक्रिया में तीन चरणों सीबीटी-1, सीबीटी-2 और इंटरव्यू को शामिल किया गया है।
SEBI Officer Grade A Assistant Manager Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
सेबी ऑफिसर ग्रेड ए भर्ती 2025 के लिए आवेदकों की आयु 30 सितंबर, 2025 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पद के अनुसार अभ्यर्थियों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए सेबी करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
SEBI Grade A Applications Form 2025: आवेदन प्रक्रिया
सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध, करियर टैब पर क्लिक करें। इसके बाद, ग्रेड ए पदों के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
SEBI Assistant Manager Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में उम्मीदवार सेबी ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर भर्ती 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क का भुगतान
|
30 अक्टूबर से 28 नवंबर, 2025 तक |
|
आवेदन विवरण संपादित करने की अंतिम तिथि
|
28 नवंबर, 2025 |
|
आवेदन पत्र को प्रिंट करने की अंतिम तिथि
|
13 दिसंबर, 2025 |
|
सेबी वेबसाइट पर कॉल लेटर जारी (ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए)
|
ईमेल/एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा
|
|
चरण 1 ऑनलाइन परीक्षा
|
10 जनवरी, 2026
|
|
चरण 2 ऑनलाइन परीक्षा
|
21 फरवरी, 2026
|
| चरण 3 इंटरव्यू | तिथियां उचित समय पर जारी की जाएंगी |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल