SBI PO Admit Card 2026: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.bank.in पर जारी, एग्जाम 1 और 2 अगस्त को
Santosh Kumar | July 22, 2026 | 06:20 PM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की जरूरत होगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) भर्ती 2026 की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers या careers.sbi के माध्यम से अपना एसबीआई पीओ हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 और 2 अगस्त को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसबीआई ने कुल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। शुरुआती परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड होगी, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से जुड़े सवाल होंगे।
SBI PO Prelims Admit Card 2026: परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज
एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की जरूरत होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और ज़रूरी निर्देशों की जानकारी शामिल है।
कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर एसबीआई पीओ 2026 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लाना होगा। इसके अलावा, उन्हें ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट भी साथ लाना होगा।
Also read RRB ALP CBT-II Exam City Slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, 28 जुलाई को परीक्षा
SBI PO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसबीआई पीओ कॉल लेटर 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- पोर्टल पर ‘करियर्स’ सेक्शन में ‘रिक्रूटमेंट रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- एसबीआई पीओ कॉल लेटर 2026 लिंक को ओपन करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
जो कैंडिडेट्स शुरुआती परीक्षा पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे, जो संभावित रूप से सितंबर में होगी। इसके बाद ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू राउंड होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]Paper Leak Row: 10 साल में 152 पेपर लीक; राहुल ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं, पीएम छात्रों से मांगें माफी
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि पिछले 10 सालों में कुल 152 पेपर लीक हुए हैं। इससे लगभग 7.5 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, फिर भी किसी भी मामले में दोषियों को सजा नहीं दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार