Trusted Source Image

NICL Assistant Mains Admit Card 2026: एनआईसीएस असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड जारी, फेज-2 परीक्षा 30 अक्टूबर को

Abhay Pratap Singh | October 22, 2026 | 10:45 PM IST | 2 mins read

एनआईसीएल असिस्टेंट फेज-2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एनआईसीएस असिस्टेंट फेज 2 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनआईसीएस असिस्टेंट फेज 2 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने आज सहायक (Assistant) भर्ती 2026 ऑनलाइन मेन एग्जाम (फेज-2) के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर 22 अक्टूबर से एनआईसीएस असिस्टेंट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं।

एनआईसीएल असिस्टेंट फेज-2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का नाम, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

फेज 2 मेन्स एग्जाम 30 अक्टूबर 2026 को होगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके अलावा, आवश्यकता होने पर पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड या ऑफिशियल एग्जाम नोटिस में बताए गए अन्य दस्तावेज साथ लेना होंगे।

Also readBSF Head Constable Admit Card 2026: बीएसएफ हेड कांस्टेबल आरओ-आरएम एडमिट कार्ड rectt.bsf.gov.in पर जारी

एनआईसीएल असिस्टेंट मेन्स कॉल लेटर में दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना चाहिए। एग्जाम हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या स्टडी मटीरियल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। परीक्षा पैटर्न के लिए एनआईसीएल असिस्टेंट मेन्स इंफॉर्मेशन हैंडआउट जांच सकते हैं।

NICL Assistant Mains Admit Card 2026 Link: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनआईसीएस असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनआईसीएल की वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर क्लिक करें।
  • फिर, ‘असिस्टेंट (CLASS-III) 2026-27 - कॉल लेटर’ लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्म तिथि की समदद से लॉगिन करें।
  • एनआईसीएल सहायक एडमिट कार्ड 2026 जांचें व प्रिंट निकाल लें।

एनआईसीएल असिस्टेंट 2026 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, क्षेत्रीय भाषा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन/ चिकित्सा परीक्षा शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 500 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनआईसीएल रिक्रूटमेंट पोर्टल जांच सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]