Abhay Pratap Singh | October 22, 2026 | 07:53 PM IST | 2 mins read
बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट मेन्स एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विज्ञापन संख्या 03/ 2025 के तहत क्षेत्र सहायक (Field Assistant) मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bsscfield.cbrt.co.in/login पर जाकर 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट मेन्स एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार क्षेत्र सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2025 में कुल 1005 अभ्यर्थी सफल हुए थे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में दर्ज विवरण में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
आयोग की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सभी संबंधित प्रमाण-पत्र प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 23 मई, 2025 तक का होना आवश्यक है। अंतिम तिथि के बाद जारी प्रमाण-पत्र मान्य नहीं होगा। गलत आरक्षण का दावा करने पर उन अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा।”
बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट 2025 मेन्स क्वालीफाइंग मार्क्स के अनुसार, परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों 40 प्रतिशत अंक और पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट को 36.5% अंकों की आवश्यकता होगी। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कैंडिडेट को 34% अंक, जबकि एससी/ एसटी/ राज्य की मूल निवासी महिला व दिव्यांग को 32 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
बिहार क्षेत्र सहायक मुख्य परीक्षा पैटर्न के अनुसार, मेन्स एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रश्न पत्र-1 हिंदी विषय और प्रश्न पत्र-2 सामान्य ज्ञान। प्रश्न पत्र-1 में 30 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले परीक्षार्थी का पेपर-2 मूल्यांकित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए bssc.bihar.gov.in या onlinebssc.com पर विजिट करें।
बिहार फील्ड असिस्टेंट मेन्स ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा: