Santosh Kumar | October 21, 2026 | 01:30 PM IST | 2 mins read
योग्य उम्मीदवार rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) स्टेशन मास्टर के पदों के लिए एक अलग भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 में लगभग 1,250 पदों पर भर्तियां होने की उम्मीद है। यह भर्ती पहली बार एनटीपीसी से अलग, सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन के माध्यम से की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद को एनटीपीसी श्रेणी से अलग कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भर्ती की जिम्मेदारी आरआरबी अजमेर को सौंपी गई है।
आरआरबी स्टेशन मास्टर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। योग्य उम्मीदवार rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।
स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा अब केवल एक चरण (सिंगल-स्टेज सीबीटी) की होगी। इसके तुरंत बाद कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) होगा। अंत में, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और मेडिकल जांच होगी।
कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्टिंग सिंगल-स्टेज सीबीटी में उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर की जाएगी, जिसमें क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों में से वैकेंसी की संख्या के आठ गुना तक उम्मीदवारों को चुना जाएगा।
डीवी और मेडिकल जांच के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उस आरआरबी की वैकेंसी के 1:1 के अनुपात में आरआरबी-वार की जाएगी। संयुक्त मेरिट के लिए सीबीटी को 70% और सीबीएटी को 30% वेटेज दिया जाएगा।
Also readRRB ALP CBAT City Slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीएटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 30 अक्टूबर को होगी परीक्षा
इस पद के लिए उम्र की सामान्य सीमा 20 से 33 साल है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री या उसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए। इस पद के लिए तय मेडिकल स्टैंडर्ड A-2 है।
हालांकि, पीडबल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य नहीं हैं। 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार, यह पद पे-लेवल 6 के अंतर्गत आता है, जिसमें बेसिक पे ₹35,400 है। सिंगल स्टेज सीबीटी 100 अंकों का होगा।