Abhay Pratap Singh | October 22, 2026 | 06:16 PM IST | 1 min read
हरियाणा एडीए अंतिम परिणाम में 255 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 245 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है। लंबित मुकदमे के कारण 10 पद खाली रखे गए हैं।

नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आज विज्ञापन संख्या 18/ 2025 के तहत असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) भर्ती 2025 के लिए अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर हरियाणा एडीए फाइनल रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीएससी एडीए 2025 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर उपलब्ध हैं, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। हरियाणा एडीए अंतिम परिणाम में 255 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 245 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
कुल रिक्तियों में से 134 पद जनरल कैटेगरी के, 26 ओएससी के, 26 डीएससी के, 28 बीसीए के, 15 पद बीसीबी के और 26 पद ईडब्ल्यूएस के शामिल हैं। एचपीएससी एडीए चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग रिटन एग्जाम, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण चरण को शामिल किया गया था।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परिणाम तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती गई है। आयोग के पास बाद के चरण में किसी भी त्रुटि को सुधारने का अधिकार सुरक्षित है। यह सिफारिश प्रोविजनल है और यह विभाग द्वारा आवश्यक योग्यता/ डिग्री तथा जाति प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के अधीन है।”
आगे कहा गया कि, यह परिणाम लंबित रिट याचिकाओं यानी CWP नंबर 25294/2025 में CM नंबर 18733/2026, तथा CWP नंबर 23765/2026, 24020/2026, 24488/2026 और 32570/2026 के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। लंबित मुकदमे के कारण 10 पद (Gen-ESM-07, BCA-ESM-01 और BCB-ESM-02) खाली रखे गए हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपीएससी एडीए फाइनल रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं: