Saurabh Pandey | October 21, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानंदडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अब अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

नई दिल्ली : भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी विभिन्न निर्माण इकाइयों में 'आर्टिसन ग्रेड-IV' के 660 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियो के लिए अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 तक है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 'आर्टिसन ग्रेड-IV' के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को अपनी नियुक्ति की तारीख से कम से कम 20 वर्षों तक उस निर्माण इकाई में काम करना होगा, जहां उन्हें तैनात किया गया है।
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 भर्ती के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 1 अक्टूबर 2026 को 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी | परीक्षा शुल्क | प्रोसेसिंग शुल्क | कुल |
सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी | 600 रुपये | 400 रुपये + जीएसटी | 1,072 रुपये |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग / पूर्व सैनिक | शून्य | 400 रुपये + जीएसटी | 472 रुपये |
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NTC/ITI) से आईटीआई प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) का होना आवश्यक है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को एनटीसी/आईटीआई तथा एनएसी दोनों में कम से कम 60% अंक प्राप्त होना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए दोनों प्रमाण पत्रों में न्यूनतम 55% अंक होना आवश्यक है।
बीएचईएल आर्टिसन ग्रेड-4 भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और दस्तावेज सत्यापन (DV)।
यह स्लिप सीईएन 01/2025 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी है। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, तारीख और उससे जुड़ी अन्य जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar