Trusted Source Image

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में गैर-शिक्षण पदों पर आवेदन शुरू, परीक्षा शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | October 23, 2026 | 07:56 AM IST | 2 mins read

दिल्ली विश्वविद्यालय नॉन-टीचिंग भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अधूरी जानकारी वाले या परीक्षा शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
अधूरी जानकारी वाले या परीक्षा शुल्क के बिना जमा किए गए आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 'गैर-शिक्षण भर्ती 2026' के तहत सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2026 तक है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

DU Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित
1,000 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL), ईडब्ल्यूएस (EWS) और महिला उम्मीदवार
800 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांगजन (PwBD)
600 रुपये

DU Senior Assistant Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद कोड
पद का नाम
अनारक्षित (UR)
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
कुल पद
ND0601
वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant)
21
06
03
12
04
46
ND0401
सहायक (Assistant)
35
11
06
21
07
80
कुल योग

56
17
09
33
11
126

DU Senior Assistant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. सीनियर असिस्टेंट पदों के लिए पात्रता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही असिस्टेंट के रूप में कम से कम 3 वर्षों का कार्य अनुभव जरूरी है। कंप्यूटर एप्लिकेशन, नोटिंग और ड्राफ्टिंग में दक्षता।
  2. असिस्टेंट पदों के लिए पात्रता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही जूनियर असिस्टेंट के रूप में या समकक्ष पद पर कम से कम 2 वर्षों का अनुभव चाहिए।
  3. टाइपिंग स्पीड - अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति।
  4. आवश्यक कौशल - कंप्यूटर संचालन में दक्षता होनी चाहिए।

Also read BSSC Field Assistant 2025 Mains: बिहार क्षेत्र सहायक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

DU Senior Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

चरण 1 - प्रारंभिक परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्नों - MCQ पर आधारित) के आधार पर आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग।

चरण 2 - मुख्य परीक्षा और उसके बाद स्किल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन।

मेरिट सूची केवल उन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो अंतिम मूल्यांकन के दोनों चरणों, यानी परीक्षा (मुख्य) और स्किल टेस्ट में शामिल हुए हैं। स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]