Trusted Source Image

ISRO Admit Card 2026: इसरो साइंटिस्ट, इंजीनियर एडमिट कार्ड isro.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | October 22, 2026 | 03:54 PM IST | 1 min read

इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपने आधिकारिक भर्ती पेज पर साइंटिस्ट/इंजीनियर के एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं।

इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपने आधिकारिक भर्ती पेज पर साइंटिस्ट/इंजीनियर के एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपने आधिकारिक भर्ती पेज पर साइंटिस्ट/इंजीनियर के एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा किया है, वे अब इसरो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसरो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।

ISRO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
  2. अब वेबसाइट का 'करियर्स' सेक्शन खोलें।
  3. 'साइंटिस्ट/इंजीनियर' भर्ती नोटिफिकेशन या एडमिट कार्ड का लिंक खोजें।
  4. इसरो एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए लॉगिन विवरण सबमिट करें।
  6. अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

ISRO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिटेल्स

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. फोटो और हस्ताक्षर
  4. जिस पद के लिए आवेदन किया है, उसका नाम
  5. परीक्षा की तारीख और समय
  6. परीक्षा केंद्र और पता
  7. रिपोर्टिंग का समय और महत्वपूर्ण निर्देश
  8. परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

Also read RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी जयपुर में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर से करें आवेदन

ISRO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

इसरो साइंटिस्ट, इंजीनियर पदों के लिए भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्रों में 175 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]