Trusted Source Image

UGC NET December 2026: यूजीसी व सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए अब तक 2.19 लाख से अधिक आवेदन, एनटीए ने दिया अपडेट

Santosh Kumar | October 22, 2026 | 03:01 PM IST | 1 min read

यूजीसी नेट के लिए नियमित आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर (रात 11:50 बजे तक) है, जबकि जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए यह 5 नवंबर तक खुली रहेगी।

यूजीसी नेट के लिए 1,86,301 आवेदन और जॉइंट सीएसआईआर नेट के लिए 32,660 आवेदन किए गए हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
यूजीसी नेट के लिए 1,86,301 आवेदन और जॉइंट सीएसआईआर नेट के लिए 32,660 आवेदन किए गए हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट और जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया के बारे में अपडेट दिया है। एनटीए के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, अब तक इन दो परीक्षाओं के लिए कुल 2,18,961 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इसमें यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 1,86,301 आवेदन और जॉइंट सीएसआईआर नेट के लिए 32,660 आवेदन शामिल हैं।

एनटीए ने अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन पूरा करने की अपील की है। यूजीसी नेट के लिए नियमित आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर (रात 11:50 बजे तक) है, जबकि जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए यह 5 नवंबर तक खुली रहेगी।

UGC NET December 2026: परीक्षा तिथि

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 14 से 18 दिसंबर तथा 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 87 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, जेआरएफ और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करती है।

सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा विज्ञान विषयों- केमिकल साइंसेज, अर्थ साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमैटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज- में जेआरएफ तथा असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर पद के लिए पात्रता जांचने हेतु होती है।

यह परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को दो शिफ्ट में होने की संभावना है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1,150 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए 600 रुपये तथा एससी/एसटी/दिव्यांग/थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये है।

Also readUGC NET December 2026: यूजीसी नेट इंफॉर्मेशन ब्रोशर संशोधित, परीक्षा तिथि बदली, सिटी स्लिप व हॉल टिकट डेट जारी

UGC NET December 2026: एनटीए हेल्पडेस्क व आवेदन लिंक

एनटीए ने हेल्पडेस्क भी उपलब्ध कराया है। यूजीसी नेट के लिए ugcnet@nta.ac.in और सीएसआईआर नेट के लिए csirnet@nta.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता शर्तें और सूचना बुलेटिन पढ़ें। सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन csirnet.nta.nic.in पर किए जा सकते हैं। जबकि यूजीसी नेट के लिए आवेदन लिंक ugcnet.nta.nic.in पर एक्टिव है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]