Santosh Kumar | July 22, 2026 | 05:25 PM IST | 2 mins read
राहुल ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर मांगें उठा रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में पेपर लीक की 152 घटनाएं हुई हैं, जिनसे 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए।

नई दिल्ली: एग्जाम पेपर लीक, उसमें गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर देश भर में, जिसमें राजधानी दिल्ली भी शामिल है, विरोध प्रदर्शन जारी हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि पिछले 10 सालों में कुल 152 पेपर लीक हुए हैं। इससे लगभग 7.5 करोड़ छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, फिर भी किसी भी मामले में दोषियों को सजा नहीं दी गई है। राहुल ने इसे युवाओं के साथ धोखा बताया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने इस मामले में भारत सरकार के सामने 3 मांगें रखी हैं।
राहुल ने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर मांगें उठा रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में पेपर लीक की 152 घटनाएं हुई हैं, जिनसे 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए।
'चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन किए जाने के एक दिन बाद, राहुल गांधी ने आज कहा कि पार्टी छात्रों की मांगों का पूरी तरह समर्थन करती है।
लोकसभा एलओपी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार के सामने 3 मांगें रखी हैं-
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति को बर्बाद कर दिया है... हमारा शिक्षा सिस्टम बर्बाद हो गया है। प्रधान ने भारत और दुनिया को दिखा दिया है कि वह इस व्यवस्था को चलाने में असमर्थ हैं।
नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा कि प्रदर्शनकारी एक निष्पक्ष शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जिन परिवारों के सदस्य नीट परीक्षा देते हैं, वे लगभग उतना ही खर्च करते हैं जितना सरकार का सालाना शिक्षा बजट होता है।"
राहुल ने कहा, "एक परीक्षा पर परिवारों का उतना ही खर्च होता है जितना हमारा पूरा शिक्षा बजट है। सरकार सारे टैक्स इकट्ठा करने के बाद बच्चों के भविष्य पर पैसा खर्च करती है। वह पैसा शिक्षा बजट में जाता है। यह 1.4 लाख करोड़ रुपये है।
उन्होंने कहा की हर साल नीट परीक्षा देने वाले परिवार लगभग इतनी ही रकम यानी 1.32 लाख करोड़ रुपये खर्च करते हैं। इन परिवारों के साथ सरासर लूट है, और फिर उनसे लूटने के बाद, आप उन्हें बताते हैं कि पेपर लीक हो गया है।
जो उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में पास हुए हैं और एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे शेड्यूल जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकेंगे।
Santosh Kumar