Saurabh Pandey | August 28, 2026 | 07:52 AM IST | 6 mins read
यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। यूपी टेट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 26 अगस्त से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लिंक एक्टिवेट होने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। सफल उम्मीदवारों को यूपीटेट पासिंग सर्टिफिकेट मिलेगा, जो जीवन भर के लिए मान्य होगा।
यूपी टेट परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई 2026 को जारी की गई थी, जिसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है।
| श्रेणी | न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स | 150 में से अंक |
| सामान्य (अनारक्षित) | 60% | 90 अंक |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 55% | 82 अंक |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग | 55% | 82 अंक |
UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई 2026 को जारी की गई थी, जिसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। 26 अगस्त को यूपीटेट 2026 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
August 27, 2026 | 10:58 PM IST
प्राथमिक स्तर की यूपीटीईटी परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने की पात्रता के लिए आयोजित की जाती है, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक के लिए होती है।
August 27, 2026 | 09:56 PM IST
यूपीटेट 2026 रिजल्ट में प्राथमिक स्तर में 80.07% और जूनियर स्तर में 71.85℅ अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। यूपी टीईटी 2026 परीक्षा में 17 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
August 27, 2026 | 08:59 PM IST
(इमेज-आधिकारिक नोटिस)
August 27, 2026 | 07:57 PM IST
यूपीईएसएससी ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 80.07% उम्मीदवार और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 71.85% उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।
August 27, 2026 | 07:00 PM IST
यूपी टीईटी परीक्षा में फेल होने के बाद स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि क्या परीक्षा में असफल होने के बाद उनकी नौकरी चली जाएगी? लेकिन ऐसा नहीं है, जो शिक्षक यूपी टीईटी की परीक्षा में असफल घोषित किए गए हैं, उन्हें आयोग की ओर से दोबारा मौका दिया जाएगा। वह टीईटी की परीक्षा में दोबारा शामिल होकर अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। साथ ही उन्हें नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। हालांकि साल 2028 तक शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
August 27, 2026 | 06:23 PM IST
यूपी टीईटी परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) शामिल कुल 1,22,405 कार्यरत शिक्षकों में से 93,387 (76.29 प्रतिशत) कार्यरत शिक्षकों को तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) शामिल कुल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से (77.45 प्रतिशत) यानी 1,13,384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है।
August 27, 2026 | 05:30 PM IST
यूपी टीईटी प्राइमरी लेवल पर 713,648 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 571,435 उम्मीदवार सफल रहे; पास होने का प्रतिशत 80.07% रहा। अपर प्राइमरी लेवल पर 1,057,021 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 759,513 उम्मीदवार सफल रहे; पास होने का प्रतिशत 71.85% रहा।
August 27, 2026 | 04:40 PM IST
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कार्यरत शिक्षकों (जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक है) को अपनी पात्रता साबित करने और TET परीक्षा पास करने के लिए 2028 तक का समय और अतिरिक्त अवसर दिए गए हैं।
August 27, 2026 | 03:07 PM IST
कई उम्मीदवार नतीजों पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने कहा है कि सही जानकारी डालने के बावजूद यूपीटीईटी का नतीजा 'रिजेक्टेड' दिखा रहा है। इसके अलावा, कुछ उम्मीदवारों ने नॉर्मलाइज्ड स्कोर को लेकर भी आयोग पर सवाल उठाए हैं।
August 27, 2026 | 01:30 PM IST
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, कार्यरत शिक्षकों (जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक है) को अपनी पात्रता साबित करने और TET परीक्षा पास करने के लिए 2028 तक का समय और अतिरिक्त अवसर दिए गए हैं।
August 27, 2026 | 12:13 PM IST
प्राइमरी और अपर प्राइमरी, दोनों स्तरों पर कुल मिलाकर 13 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए हैं।
August 27, 2026 | 11:19 AM IST
प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5) के लिए, 7,13,648 उम्मीदवारों में से 5,71,435 (80.07%) सफल रहे, जबकि अपर प्राइमरी लेवल (कक्षा 6 से 8) के लिए, 10,57,021 उम्मीदवारों में से 7,59,513 (71.85%) को सफल घोषित किया गया।
August 27, 2026 | 09:59 AM IST
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकेंगे-
August 27, 2026 | 08:39 AM IST
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की बहुत बड़ी संख्या (19,94,661) को देखते हुए, परीक्षा 3 दिनों में 5 शिफ्ट में आयोजित की गई; इसलिए, नतीजे विज्ञापन के पॉइंट 09 में बताई गई तुलनात्मक मूल्यांकन प्रक्रिया के आधार पर तैयार किए गए हैं।
August 27, 2026 | 07:30 AM IST
यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले मौजूदा शिक्षकों में से प्राइमरी लेवल पर 1,22,405 में से 93,387 (76.29%) और अपर प्राइमरी लेवल पर 1,46,394 में से 1,13,384 (77.45%) शिक्षक सफल घोषित किए गए।
August 26, 2026 | 10:56 PM IST
August 26, 2026 | 09:53 PM IST
यूपी टीईटी 2026 रिजल्ट आज यानी 26 अगस्त को आयोग द्वारा ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दिया गया है। पेपर 1 में 80.07% और पेपर 2 में 71.85% कैंडिडेट उत्तीर्ण।
August 26, 2026 | 07:55 PM IST
उम्मीदवारों को यूपी टेट 2026 में सफल होने के लिए नीचे सारणी में बताए गए कैटेगरीवाइज अंक लाना अनिवार्य है:
| कैटेगरी | यूपी टीईटी उत्तीर्ण अंक/ कटऑफ | अंक |
|---|---|---|
सामान्य/ईडब्ल्यूएस | 60% | 90 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) | 55% | 82.5 |
अनुसूचित जाति (एससी) | 55% | 82.5 |
अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 55% | 82.5 |
August 26, 2026 | 06:52 PM IST
यूपीटीईटी 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, जन्म तिथि, लिंग, पिता का नाम, श्रेणी, उत्तीर्ण अंक, कुल अंक और विषयवार अंक शामिल होंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यूपीटीईटी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जो जीवन भर वैध रहेगा।
August 26, 2026 | 06:03 PM IST
सफल उम्मीदवारों को यूपीटेट पासिंग सर्टिफिकेट मिलेगा, जो जीवन भर के लिए मान्य होगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परिणामों की तारीख और प्रक्रिया को लेकर हाल ही में महत्वपूर्ण बैठकें भी की हैं।
August 26, 2026 | 05:19 PM IST
यूपी टीईटी परीक्षा कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 में से कुल 90 अंक यानी 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
August 26, 2026 | 03:58 PM IST
August 26, 2026 | 03:07 PM IST
UPTET रिजल्ट 2026 उम्मीदवारों को ऑनलाइन जांचने के लिए निम्नलिखित क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी:
August 26, 2026 | 02:25 PM IST
यूपीटीईटी की परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 60 प्रतिशत अंक, ओबीसी, एससी एवं एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
August 26, 2026 | 01:38 PM IST
यूपी टेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लिंक एक्टिवेट होने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
August 26, 2026 | 01:10 PM IST
यूपी टेट परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई 2026 को जारी की गई थी, जिसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है।
August 26, 2026 | 01:05 PM IST
August 26, 2026 | 12:58 PM IST
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक आयोग द्वारा रिजल्ट जारी करने की कोई भी सूचना नहीं दी गई है। यूपी टेट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा।