Trusted Source Image

UPPSC Polytechnic Lecturer Admit Card 2026: यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर हॉल टिकट जल्द, परीक्षा 6 सितंबर को

Abhay Pratap Singh | August 25, 2026 | 03:54 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 513 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 513 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा उ. प्र. प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा (UP Polytechnic Lecturer) के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर 2025 लिखित परीक्षा 6 सितंबर 2026 को दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर 1 का समय सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर 2 का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो आईडी लानी होगी।

कैंडिडेट्स को यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। प्रवेश पत्र में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।

Also readUPPSC GIC Lecturer Mains Admit Card 2025: यूपी जीआईसी लेक्चरर मेंस के एडमिट कार्ड जारी, 30 अगस्त को परीक्षा

यूपीपीएससी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर 1 में सामान्य हिंदी और संबंधित इंजीनियरिंग/ विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पेपर 1 में सामान्य अध्ययन और संबंधित मुख्य विषय शामिल होंगे। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही साक्षात्कार चरण में शामिल होंगे। जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन (DV) होगा।

परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। लिखित परीक्षा कुल 750 अंकों के लिए और इंटरव्यू 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से 513 पॉलिटेक्निक लेक्चरर के पद भरे जाएंगे। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।

UPPSC Polytechnic Lecturer 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएसी पॉलिटेक्निक लेक्चरर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, पॉलिटेक्निक लेक्चरर परीक्षा 2025-एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यकत विवरण दर्ज करें और सबमिड करें।
  • यूपी पॉलिटेक्निक लेक्चरर एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications