Saurabh Pandey | August 22, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश भर के सरकारी इंटर कॉलेजों में 1,516 लेक्चरर (PGT) पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने वन-टाइम रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके यूपीपीएससी पोर्टल से अपना एडमिट काड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) लेक्चरर भर्ती के लिए मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वेरिफिकेशन के लिए अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ ओरिजिनल आधार कार्ड और उसकी फोटोकॉपी ले जानी होगी। परीक्षा हॉल में एंट्री परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले शुरू हो जाएगी, और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जीआईसी लेक्चरर मेंस एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, क्योंकि इसे पोस्ट से नहीं भेजा जाएगा।
राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) लेक्चरर भर्ती परीक्षा 30 और 31 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और साथ लेकर जाना चाहिए।
लेक्चरर मेंस परीक्षा 30 अगस्त 2026 को लखनऊ और प्रयागराज केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक 15 विषयों (समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिन्दी, उर्दू, संस्कृत एवं प्राध्यापक, जेल प्रशिक्षण विद्यालय के मनोविज्ञान एवं अपराध विज्ञान और दण्ड शास्त्र) के अभ्यर्थियों के लिए पहला प्रश्न पत्र-सामान्य हिन्दी एवं निबंधकी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 13 विषयों (समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास, जीव विज्ञान, हिन्दी, उर्दू एवं संस्कृत) के अभ्यर्थियों के लिए दूसरा प्रश्न पत्र-वैकल्पिक विषय का होगा।