LiveTrusted Source Image

CTET 2026 Exam Date Live: सीटेट परीक्षा तिथि कब होगी घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड; एग्जाम गाइडलाइंस जानें

Saurabh Pandey | September 4, 2026 | 12:30 PM IST | 1 min read

सीबीएसई सीटेट परीक्षा की नई तारीख का इंतजार लाखों की संख्या में उम्मीदवार कर रहे हैं। इससे पहले 6 सितंबर को परीक्षा होनी थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया।

Back

How to crack CTET Exam?

Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.

Check Now
परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर ले जाना मना है। (आधिकारिक वेबसाइट)
परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर ले जाना मना है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें एडिशन की तारीख जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई सीटेट परीक्षा पहले 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन बाद में बोर्ड ने इसे स्थगित कर दिया है। सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2026 की नई तारीख का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।

सीबीएसई सीटेट पेपर I और पेपर II के लिए परीक्षा मूल रूप से 6 सितंबर 2026 को दो शिफ्ट में होनी थी। इसके बाद बोर्ड ने लिखित परीक्षा को टाल दिया और उन कैंडिडेट्स के लिए आवेदन पोर्टल को 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक फिर से खोला था। बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं की है।

ctet admit card september 2026: एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप

जिन उम्मीदवारों ने CTET 2026 सितंबर सेशन की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट जारी होने से पहले, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था उम्मीदवारों को उस परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देगी जहां परीक्षा केंद्र होंगे।

ctet new exam date 2026: परीक्षा गाइडलाइंस

  1. सीबीएससी सीटेट परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  2. उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना होगा।
  3. परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी।
  4. परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर ले जाना मना है।
  5. परीक्षा केंद्र के अंदर किताबें, नोट्स और किसी भी तरह के कागज ले जाने की अनुमति नहीं है।
  6. ओएमआर शीट पर केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें।
  7. पेंसिल और जेल पेन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।
  8. ओएमआर शीट को मुड़ने, सिलवट पड़ने या उस पर कोई अनावश्यक निशान लगने से बचाएं।

Also read UP Special TET 2026: यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 5 सितंबर से आवेदन

ctet new exam date 2026: सीटेट अटेंडेंस शीट विवरण

सीटेट अटेंडेंस शीट पर दो बार साइन करना होगा। एक बार परीक्षा शुरू होने पर और दूसरी बार ओएमआर शीट जमा करते समय। पूरी परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर द्वारा दिए गए हर निर्देश का पालन करें। ओएमआर शीट को विधिवत सौंपे बिना हॉल से बाहर न जाएं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

सीटेट उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए योग्यता हासिल करना चाहते हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर पेपर I, पेपर II या दोनों में शामिल हो सकते हैं।

September 4, 2026 | 12:30 PM IST

सीटीईटी वर्ष में कितनी बार होती है?

सीटीईटी साल में दो बार आयोजित किया जाता है। पहली परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी और इसके नतीजे 30 मार्च 2026 को घोषित किए गए थे। अब सीबीएसई द्वारा सीटेट सितंबर 2026 सेशन की परीक्षा तिथि घोषित की जानी है।

September 4, 2026 | 12:00 PM IST

ctet: सीटेट के बारे में...

सीटेट उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के लिए योग्यता हासिल करना चाहते हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर पेपर I, पेपर II या दोनों में शामिल हो सकते हैं।

September 4, 2026 | 11:40 AM IST

सीटेट अटेंडेंस शीट विवरण

सीटेट अटेंडेंस शीट पर दो बार साइन करना होगा। एक बार परीक्षा शुरू होने पर और दूसरी बार ओएमआर शीट जमा करते समय। पूरी परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर द्वारा दिए गए हर निर्देश का पालन करें। ओएमआर शीट को विधिवत सौंपे बिना हॉल से बाहर न जाएं।

September 4, 2026 | 11:10 AM IST

ctet admit card september 2026: एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप

जिन उम्मीदवारों ने CTET 2026 सितंबर सेशन की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट जारी होने से पहले, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था उम्मीदवारों को उस परीक्षा शहर के बारे में जानकारी देगी जहां परीक्षा केंद्र होंगे।

September 4, 2026 | 11:00 AM IST

ctet exam date 2026: परीक्षा गाइडलाइंस

  1. सीबीएससी सीटेट परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  2. उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना होगा।
  3. परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी।
  4. परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्टवॉच और कैलकुलेटर ले जाना मना है।
  5. परीक्षा केंद्र के अंदर किताबें, नोट्स और किसी भी तरह के कागज ले जाने की अनुमति नहीं है।
  6. ओएमआर शीट पर केवल काले या नीले बॉलपॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें।
  7. पेंसिल और जेल पेन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।
  8. ओएमआर शीट को मुड़ने, सिलवट पड़ने या उस पर कोई अनावश्यक निशान लगने से बचाएं।

September 4, 2026 | 10:50 AM IST

CTET 2026 Exam Date: सीटेट परीक्षा तिथि कब होगी घोषित?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें एडिशन की तारीख जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई सीटेट परीक्षा पहले 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन बाद में बोर्ड ने इसे स्थगित कर दिया है। सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2026 की नई तारीख का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications