Saurabh Pandey | September 5, 2026 | 06:43 PM IST | 1 min read
दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
.jpg)
नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक औप पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2026 है।
दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक अपने एप्लीकेशन में सुधार कर सकेंगे।
दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम और 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
अनारक्षित, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 1500 रुपये |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन | 1300 रुपये |
स्टेज I - इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट (क्वालिफाइंग स्टेज)
स्टेज II - इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट
स्टेज III - मुख्य (डिस्क्रिप्टिव) परीक्षा
स्टेज IV -इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन