Trusted Source Image

SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | September 4, 2026 | 02:01 PM IST | 3 mins read

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयन प्रक्रिया में आवेदन फॉर्म के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल हैं।

एसबीआई एससीओ भर्ती की मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसबीआई एससीओ भर्ती की मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 220 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2026 है।

इस भर्ती प्रक्रिया में जोनल हेड (रिटेल), रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, वीपी वेल्थ और एवीपी वेल्थ जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद पर्सनल, टेलीफोनिक या वीडियो इंटरव्यू के एक या अधिक राउंड और सीटीसी पर बातचीत के जरिए किया जाएगा। ये नियुक्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएंगी।

SBI SCO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

एसबीआई एससीओ परीक्षा शुल्क अनारक्षित (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 700 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या अन्य उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट तरीकों से करना होगा। एक बार एप्लीकेशन फीस का भुगतान हो जाने के बाद, इसे वापस नहीं किया जाएगा और न ही किसी दूसरी भर्ती प्रक्रिया में एडजस्ट किया जाएगा।

SBI SCO Recruitment 2026 Eligibility: पात्रता मानदंड

पद
न्यूनतम योग्यता
आवश्यक अनुभव
जोनल हेड
स्नातक
वेल्थ मैनेजमेंट/रिटेल बैंकिंग/एएमसी में न्यूनतम 15 वर्ष का अनुभव, जिसमें एक बड़ी टीम का नेतृत्व करने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव शामिल है।
रीजनल हेड (Regional Head)
स्नातक
रिलेशंसशिप मैनेजमेंट (मुख्यतः वेल्थ मैनेजमेंट) में न्यूनतम 12 वर्ष का अनुभव, जिसमें एक बड़ी टीम का नेतृत्व करने का 5 से अधिक वर्षों का अनुभव शामिल है।
रिलेशंसशिप मैनेजर - टीम लीड (Relationship Manager-Team Lead)
स्नातक
रिलेशंसशिप मैनेजमेंट (मुख्यतः वेल्थ मैनेजमेंट) में न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव।
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट (Investment Specialist)
फाइनेंस, एकाउंटेंसी, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, कैपिटल मार्केट्स, बैंकिंग, इंश्योरेंस या एक्ट्यूआरियल साइंस में पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा, या सीए (CA)/सीएफए (CFA)।
वेल्थ मैनेजमेंट फर्मों/एएमसी में इन्वेस्टमेंट एडवाइजर/काउंसलर/ऑफिसर/प्रोडक्ट टीम मेंबर के रूप में न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव।
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (Investment Officer)
संबंधित विषय में पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा या सीए (CA)/सीएफए (CFA)।
योग्यता प्राप्त करने के बाद का न्यूनतम 4 वर्ष का संबंधित अनुभव।
वीपी वेल्थ (VP Wealth)
स्नातक
बैंकों, वेल्थ मैनेजमेंट फर्मों या एएमसी के साथ सेल्स और मार्केटिंग में 6 वर्ष का अनुभव।
एवीपी वेल्थ (AVP Wealth)
स्नातक
पात्र बैंकों/वेल्थ फर्मों/एएमसी के साथ सेल्स और मार्केटिंग में 3 वर्ष का अनुभव (पात्र एसबीआई वेल्थ सीआरई के लिए अलग प्रावधान लागू होता है)।

Also read Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एसओ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, परीक्षा पैटर्न जानें

SBI SCO Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण

पद का नाम
कुल रिक्तियां
न्यूनतम आयु
अधिकतम आयु
जोनल हेड (रिटेल)
1
35 वर्ष
50 वर्ष
रीजनल हेड (आरएच)
5
35 वर्ष
50 वर्ष
रिलेशनशिप मैनेजर - टीम लीड
24
28 वर्ष
42 वर्ष
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट (आईएस)
9
28 वर्ष
42 वर्ष
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (आईओ)
4
28 वर्ष
40 वर्ष
वीपी वेल्थ
91
26 वर्ष
42 वर्ष
एवीपी वेल्थ
73
23 वर्ष
35 वर्ष
कुल
220
-
-

SBI SCO Recruitment 2026: सालाना सीटीसी

पद का नाम
सीटीसी की अधिकतम सीमा (लाख रुपये में)
जोनल हेड (रिटेल)
97.00 लाख
रीजनल हेड (आरएच)
66.40 लाख
रिलेशनशिप मैनेजर - टीम लीड
51.80 लाख
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट (आईएस)
44.50 लाख
वीपी वेल्थ (एसआरएम)
44.70 लाख
एवीपी वेल्थ (आरएम)
30.20 लाख
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (आईओ)
27.10 लाख

अनुबंध समाप्त करने की प्रक्रिया

यह भर्ती 5 साल के अनुबंध पर होगी। अनुबंध को दोनों में से किसी भी पक्ष (बैंक या उम्मीदवार) द्वारा कभी भी समाप्त किया जा सकता है। इसके लिए 2 महीने पहले नोटिस देना होगा या नोटिस के बदले 2 महीने का वेतन देना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications